फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स के ट्रायल 10 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में जूनियर वर्ग के अंडर-14, 16, 18 और 20 लड़के और लड़कियों के एथलेटिक्स ट्रायल 10 जनवरी को होंगे। ट्रायल फेज-8 स्थित विकास भवन के साथ बने ग्राउंड में लिए जाएंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव स्वर्ण सिंह ने बताया कि संबंधित उम्र वर्ग में ट्रायल देने के इच्छुक एथलीट 10 जनवरी को सुबह 9 बजे ग्राउंड में अपने जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और 10वीं के प्रमाण पत्र के साथ पहुंचे। बिना प्रमाणपत्र के आए अभ्यर्थियों का ट्रायल नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोहाली जिले से चुनी गई टीम जनवरी में ही पंजाब स्टेट एथलेटिक्स खेलों में भाग लेगी। जो एथलीट राज्य स्तर पर स्थान हासिल करेंगे, वह अगले महीने फरवरी में गुवाहाटी (आसाम) में हो रही जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें