फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 व 27 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला मोहाली एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 20वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 का एलान कर दिया है। यह प्रतियोगिता 26 और 27 अगस्त को सेक्टर-79 के न्यू एथलेटिक्स ट्रैक (एमिटी स्कूल के सामने) पर होगी।
विज्ञापन

ट्रैक पर इन दो दिनों में जिलेभर के सैकड़ों एथलीट अपनी रफ्तार और दमखम दिखाएंगे। एसोसिएशन के मुताबिक, इस चैंपियनशिप में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जो मोहाली जिले में रह रहे हैं या फिर यहां पढ़ाई कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑनलाइन होगा और इसकी अंतिम तारीख 23 अगस्त तय की गई है।
ऑफलाइन एंट्री किसी भी सूरत में नहीं ली जाएगी। पंजीकरण शुल्क 300 रुपये प्रति खिलाड़ी है, जिसमें प्रतियोगिता के दिन का लंच भी शामिल है। खिलाड़ियों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील : इस चैंपियनशिप की खासियत यह है कि एक स्कूल से जितने भी खिलाड़ी चाहें, उतने भाग ले सकते हैं। हालांकि, हर इवेंट में कम से कम तीन प्रतिभागियों का होना जरूरी है, तभी मुकाबला कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कोचों और खिलाड़ियों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि आयोजन की तैयारियों में कोई रुकावट न आए। खेल प्रेमियों के लिए यह दो दिन एथलेटिक्स के रोमांच से भरपूर होंगे।
दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक जैसे इवेंट्स में युवा खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे और आने वाले समय में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का टिकट पाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें