जीरकपुर। गांव लोहगढ़ में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 165 मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की गई और 124 पात्र लाभार्थियों के हेल्थ कार्ड बनाए गए। शिविर में जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बने कार्डों से 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। शिविर में दांतों की जांच व उपचार, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जोड़ों के दर्द की जांच तथा महिलाओं के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग भी की गई। डॉक्टरों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।