जीरकपुर। गाड़ी साइड न करने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिससे उसकी बांह टूट गई। दो तोले की सोने की चेन भी लूटी गई। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभिषेक अपनी कार से जा रहे थे, तभी एक ऑडी गाड़ी सड़क पर खड़ी मिली। रास्ता न मिलने पर हॉर्न बजाने के बावजूद ऑडी सवारों ने गाड़ी साइड नहीं की। अभिषेक के आगे निकलने पर ऑडी सवार युवकों ने पीछा किया, गाड़ी घेरकर गाली-गलौज की और डंडे से हमला कर दिया। हमले में अभिषेक की बांह टूट गई और गले से दो तोले की सोने की चेन गायब मिली। अभिषेक अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।