फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर में घुसकर की मारपीट, पांच लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। माजरी पुलिस ने घर में घुस कर मारपीट करने के मामले को लेकर एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि मारपीट से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को गांव तारा निवासी पवन कुमार पुत्र प्रीतम चंद ने बताया कि वह अपने घर में बैठा हुआ था कि अचानक उनके घर के अंदर आई एक गाड़ी को देखने के लिए बाहर निकला। उसने बताया कि गाड़ी में से उनकी सास समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहर निकलते ही उनकी मां और उन पर हमला करके मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह, उसकी मां और भाभी घायल हो गईं। शोर मचाने पर हमलावर गाड़ी में बैठकर भाग गए। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले को लेकर माजरी पुलिस ने पवन कुमार के बयानों पर दीपक, रमल वर्मा, सतीश वर्मा, केवल और सुरेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रीतम चंद ने जिला पुलिस मुखी से इंसाफ की मांग करते हुए कथित दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें