फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एएसपी ने किराएदारों, नौकरों के सत्यापन पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एएसपी गजलप्रीत कौर ने क्षेत्र की रिहायशी सोसायटियों के प्रधानों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को घरेलू नौकरों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया। एएसपी ने कहा कि समय पर सत्यापन करवाने से अपराधों की रोकथाम होती है। इससे क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में सहयोग देने की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को भी कहा गया। पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें