फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार दोपहर पुलिस की ओर से लगाए गए नाके पर एक सहायक सब इंस्पेक्टर की अपनी ही रिवाल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई। सफाई करते समय अचानक चली गोली उनके माथे में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी पुलिस मुलाजिम इकट्ठे हो गए। इसके बाद उन्होंने मृतक के शव को फेज-6 के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। एएसआई की पहचान 50 वर्षीय बलकार सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड पर पुलिस ने स्थायी तौर पर स्पेशल नाका लगाया हुआ था। यहां पर करीब एक महीने से एएसआई बलकार सिंह तैनात थे। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह अपनी ड्यूटी पर थे। इस दौरान जब वह अपनी सर्विस रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे तो उनके हाथ से अचानक गोली चल गई तो सीधे उनके माथे में लगी। यहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों के मुताबिक इस हादसे में बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि कुछ समय पहले फेज-8 स्थित पुलिस की रिहायशी कॉलोनी में भी पुलिस के एक मुलाजिम की अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से मौत हो गई थी। यह हादसा कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान उस समय हुआ था, जब वह ड्यूटी से लौटकर अपने घर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें