मोहाली। आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स यूनियन पंजाब (सीटू), मोहाली द्वारा पीएचसी सेंटर घड़ूआं पर धरना दिया गया। यूनियन की जिला अध्यक्ष भूपिंदर कौर ने बताया कि नयागांव के पार्षद के पति बबलू ने हरसिमरत कौर और सीएचओ अफजल हुसैन तथा आशा वर्कर को टीकाकरण संबंधी भेजे गए कानूनी नोटिस और दुर्व्यवहार के खिलाफ धरना दिया गया है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक ऑनलाइन कार्य, टीकाकरण और सभी कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। इस संबंध में यूनियन ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर पीएचसी घंडुआं, मोहाली को एक मांग पत्र भी दिया है। इस मौके पर रणजीत कौर, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, जोगिंदर कौर, निर्मल कौर, दविंदर कौर, सुखविंदर कौर, हरमेल कौर, ममता, मनजीत कौर व अन्य मौजूद रहीं।