मोहाली। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फेज-3बी1 में 18 अगस्त को आयोजित जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएसएच आर्य स्कूल, सोहाना की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।
अंडर-14 वर्ग में बीएसएच आर्य स्कूल, सोहाना पहले स्थान पर रहा, जबकि स्मार्ट वंडर स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग में भी बीएसएच आर्य स्कूल, सोहाना ने पहला स्थान हासिल किया। डीपीएस की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, अंडर-19 वर्ग में बीएसएच आर्य स्कूल, सोहाना की टीम ने फिर बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीनों आयु वर्ग में जीत के साथ स्कूल की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और मुकाबलों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जोर लगाया।