फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर की एरो होम सोसाइटी आग से नहीं है सुरक्षित, सुरक्षा प्रबंध जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में ऊंची बहुमंजिला इमारतें विकास की तस्वीर पेश करती हैं, लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। अगर कभी इन इमारतों में आग लगी तो बुझाने के लिए के लिए अधिकतर में माकूल प्रबंध नहीं हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम ने गाजीपुर रोड स्थित एरो होम सोसाइटी का रियलिटी चेक किया।
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि सोसाइटी के ब्लॉक-ए में अग्निशमन यंत्र ही नहीं हैं। यहां आग बुझाने के नाम पर लोहे की पाइप लगाई हुई है, जिसका कनेक्शन भी पानी की लाइन से नहीं जोड़ा गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस ब्लॉक के 48 फ्लैट में से किसी में भी आग लगी तो भयंकर नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सी और डी ब्लॉक में लगे अग्निशमन यंत्र भी अपडेट नहीं है।
बता दें कि बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व रेस्क्यू ऑपरेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां अग्नि सुरक्षा के नाम पर एनओसी जारी करने में केवल खानापूर्ति हो रही है। कुछ मामले में निगम अधिकारी मिलीभगत से एनओसी जारी तो कर देते हैं, मगर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती।
विज्ञापन

यह है नियम
जब भी बहुमंजिला इमारत का निर्माण होता है तो उसमें आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था करना अनिवार्य होता है। इसमें आपातकालीन द्वार के साथ अग्निशमन यंत्र होना जरूरी होता है। एरो होम के छह ब्लॉक हैं, लेकिन यहां सुरक्षा मानकों में काफी चूक हुई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां तो कई ब्लॉकों में अग्निशमन यंत्र तक नहीं लगे हैं, जहां लगे भी हैं तो उनकी कभी जांच ही नहीं हुई। इसके चलते वे भी अपडेट नहीं हैं।
क्या कहते हैं, लोग
सुरक्षा मानकों का नहीं रखा ध्यान
बिल्डर ने सोसाइटी में फायर सेफ्टी से जुड़े सुरक्षा मानकों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा है। बिल्डर पर कई मामले चल रहे हैं और वह अभी फरार है। अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। -पीएल शर्मा, जनरल सेक्रेटरी, आरडब्लूए एरो होम सोसाइटी।
पैसे लेकर भागा बिल्डर
एरो होम में 95 लाख रुपये में दो फ्लैट खरीदे थे, लेकिन यहां आग से बचाव के उचित प्रबंध नहीं हैं। कई लोग तो यहां बिना रजिस्ट्री के रह रहे हैं। बिल्डर लोगों के पैसे लेकर भाग गया है। -डॉ. अशोक खन्ना, निवासी एरो होम सोसाइटी जीरकपुर।
अपडेट नहीं हैं अग्निशमन यंत्र
सोसाइटी के सी ब्लॉक में आग से बचाव के प्रबंधों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। यहां लगे अग्निशमन यंत्र तक अपडेट नहीं हैं। ऐसे में आग लगने से बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। -अन्नू, निवासी एरो होम सोसाइटी जीरकपुर।
कई लिफ्टें भी खराब
सोसाइटी में आगजनी से निपटने का कोई ठोस प्रबंध नहीं है, वहीं दूूसरी ओर दमकल विभाग के पास भी फायर टेंडर नहीं है। इसके अलावा कई ब्लॉक में तो लिफ्टें भी खराब हो चुकी हैं। -रेनू यादव, वाइस प्रेसिडेंट आरडब्लूए, एरो होम जीरकपुर।
किसी भी इमारत में आग लगने की घटना से निपटने के लिए प्रबंध होना अनिवार्य है। जीरकपुर स्थित सोसाइटियों में लगे हुए अग्निशमन यंत्रों की जांच करवाई जाएगी। -राजीव कुमार, फायर अधिकारी, दमकल विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें