फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में प्रधान और आप नेताओं में बहसबाजी, माहौल हुआ तनावपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद खरड़ की ओर से खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सिटी हार्ट से स्वच्छता की लहर पंदरवाड़ा-24 मुहिम की शुरूआत के लिए खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान के पहुंचने से पहले ही खरड़ नगर परिषद की प्रधान और आप के नेताओं में काफी बहसबाजी हो गई। इस कार्यक्रम में परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया जब पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्कूलों के बच्चे धूप में बैठे हुए हैं। उन्हें भी पता नही था कि परिषद द्वारा क्या क्या प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने स्टेज पर माइक से घोषणा कर दी कि जब तक विधायक नहीं पहुंचती हैं, उस समय तक स्कूलों के बच्चों को छाया में बैठाया जाए। परिषद प्रधान की बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि आप नेताओं ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की और इसे राजनीतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि पता लगा है कि एक स्कूल की छात्रा को धूप में बैठने के कारण चक्कर भी आया है। उन्होंने कहा कि वह परिषद के प्रधान है और उन्हें अजीब ढंग से बुलाया गया जो निंदनीय है।
विज्ञापन

बच्चों को केवल इतना ही कहा गया था कि जब विधायिका आ जायेगी तो बच्चों को बाहर बैठा दिया जायेगा, फिलहाल बच्चों को छाया में बैठाया जाये। सिटी हार्ट एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बक्शी ने कहा कि मार्किट में किसी को कोई पता नही है कि कार्यक्रम कहां हो रहा है। जब कार्यक्रम में बहसबाजी हुई तो उन्होंने कहा कि यह गलत है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ अमरिंदर सिंह भी पुलिस फोर्स समेत मौके पर मौजूद थे।
खरड़ के समाज सेवी मनीष टांक ने कहा कि परिषद द्वारा मेहमानों के लिए तो टैंट और स्टेज लगा रखी है जबकि स्कूलों के बच्चों को बाहर धूप में बैठाया गया है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नगर परिषद को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बच्चों को बुलाया जाना था तो उनके लिए भी टेंट लगाया जाना चाहिए और धूप और गर्मी से बचने के लिए बच्चों के लिए पानी का प्रबंध भी किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें