फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए 23 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सरकारी आईटीआई (लड़कियां) के प्रिंसिपल व जिला नोडल अफसर शमशेर सिंह पुरखालवी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग पंजाब की सभी सरकारी आईटीआई में इंजीनियरिंग तथा नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला प्रक्रिया जोरों पर चल रही थी। इसकी आज आखिरी तारीख थी। परंतु विभाग ने कोविड-19 के कारण पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए दाखिला अवधि 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

आगामी सत्र के लिए भारत तथा पंजाब सरकार द्वारा एक व्यापक रणनीति के तहत समूचे देश में ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) योजना शुरू की गई है। इसके तहत सरकारी संस्थाओं द्वारा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों तथा सरकारी संस्थाओं के साथ समझौता किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को अपने पूरे कोर्स के दौरान आधा समय संस्था में पढ़ाई करनी होगी और आधा समय संबंधित क्षेत्र में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग करवाने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें