फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुराली में ठेके पर रखे सफाई मुलाजिम दोबारा बुलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। नगर काउंसिल ने शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ठेका आधारित 40 सफाई कर्मचारियों को दोबारा से ड्यूटी पर बुला लिया। काउंसिल के ईओ ने अपनी देखरेख में सफाई करवाते हुए सफाई कर्मचारियों को सफाई रखने संबंधी हिदायतें जारी करते हुए मच्छर मक्खियों की रोकथाम के लिए दवाइयों का छिड़काव करने को कहा।
विज्ञापन

बता दें कि कई दिन से प्रभावित हुई शहर के सफाई व्यवस्था के कारण परेशान शहरवासियों की समस्या के हल के लिए नगर काउंसिल के ईओ गुरदीप सिंह ने सफाई प्रबंधो की समीक्षा की। शहर के गणमान्य व्यक्तियों पार्षद बहादुर सिंह ओके, राकेश कालिया, पूर्व प्रधान जसविन्द्र सिंह गोल्डी, प्रदीप रूढा और कमलजीत चावला के वफद ने ईओ के ध्यान में शहर की सफाई व्यवस्था का मामला ध्यान में लाते ठोस कदम उठाने की अपील की।
ईओ गुरदीप सिंह ने बताया कि शहर में सफाई के लिए रखे लगभग 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं मई में समाप्त होने के बाद काउंसिल की 31 अगस्त की मीटिंग में उनकी सेवाएं जारी रखने के लिए हाउस द्वारा प्रस्ताव को पास न किए जाने के कारण ही समस्या पेश आई है लेकिन अब उन्हें दोबारा से बुला लिया है व सफाई संबंधी समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पक्का सैनेटरी इंस्पेक्टर न होने के कारण भी यह समस्या आ रही है। अब समस्या हल हो गई है इसलिए शहरवासी भी शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें