मोहाली। मतदाता सूची को अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। इस संबंध में बूथ लेवल के अधिकारी की ओर से घर-घर जाकर फार्म नंबर-6बी भरवाया जा रहा है। जिला मोहाली में अब तक 3,42,000 से अधिक वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है। जिला कमिश्नर कम चुनाव अधिकारी अमित तलवार ने यह जानकारी दी। चुनाव अधिकारी ने जनता से अपील की कि इस कार्य में बूथ लेवल के अधिकारियों का सहयोग करें और फॉर्म 6बी में अपना आधार कार्ड नंबर उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही मतदाता को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप पर फॉर्म 6बी भरा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 1950 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।