खरड़। सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में एपीजे स्मार्ट स्कूल मुंडी खरड़ के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल की आर्ट्स की छात्रा स्मृति ठाकुर ने 95.6 प्रतिशत, नान मेडिकल की छात्रा नवजोत कौर ने 95.4 प्रतिशत, तरनप्रीत कौर ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 40 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रिंसिपल जसवीर चंद्र ने बताया कि कनूप्रिया ने आर्ट्स ग्रुप में 94.6 प्रतिशत, जतिन ने 94.8 प्रतिशत, रमनप्रीत कौर ने कॉर्मस ग्रुप में 94.6 प्रतिशत, नरिंदर सिंह ने 94.4 प्रतिशत, मनदीप कौर ने 94 प्रतिशत, अमनीत कौर ने 94 प्रतिशत, गुरलीन कौर ने 94 प्रतिशत, जैसदीप कौर ने 93.8 प्रतिशत, प्रभलीन कौर मावी ने 93.2 प्रतिशत, सिमरन मेहर ने 92.8 प्रतिशत, बरप्रीत कौर ने 92.6 प्रतिशत, सुखमनप्रीत कौर ने 92.6 प्रतिशत, रमनदीप सिंह सैनी ने 92.4 प्रतिशत, जशनप्रीत कौर भट्टी ने 92 प्रतिशत, उमीयन कंग ने 92.2 प्रतिशत, महिमा ने 92 प्रतिशत, प्रभलीन कौर ने 91.8 और वरिंदर कौर ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर उन्होंने समूह विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।