मोहाली। फेज-6 के शूटिंग रेंज में आयोजित तीसरी नेशनल डेफ शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में राजस्थान की अनुया प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महाराष्ट्र की प्रांजलि ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र की ही दर्शना ने ब्रांज मेडल जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में दिल्ली के अनंत मिश्रा ने बेहतरीन निशानेबाजी कर गोल्ड मेडल जीता। हरियाणा के शुभम ने सिल्वर मेडल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान के मिलन भारद्वाज ने ब्रांज मेडल जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप के मुकाबले फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज में जारी हैं, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए डेफ खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।