फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी समेत तीन गांवों में नशा विरोधी जागरूकता यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। युद्ध नशों के विरूद्ध अभियान के तहत गांव बलौंगी, बल्लोमाजरा और बलियाली में शुक्रवार को जागरूकता यात्रा निकाली गई। विधायक कुलवंत सिंह की अगुवाई में निकाली गई यात्रा की शुरूआत गांव बलौंगी से हुई। उसके बाद गांव बल्लोमाजरा और बलियाली में यात्रा के दौरान लोगों को शपथ दिलवाई गई। विधायक ने कहा कि पंजाब से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पूरे पंजाब में युद्ध स्तर पर नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की यह लड़ाई हम सबकी लड़ाई है। पुलिस अकेले इस लड़ाई को नहीं जीत सकती। आप ही असली सिपाही हैं, जो अपने गांव के बच्चों को नशे की इस बीमारी से बचा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज को इस बुराई से मुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें