फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर राजा की निशानदेही पर एक और गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की ओर से पहले से रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर राजीव उर्फ राजा से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद एक ओर गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गैंगस्टर राजीव उर्फ राजा को गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने, कारोबारियों और गायकों से फिरौती मांगने के आरोप में पहले से ही गिरफ्तार किया हुआ है। वहीं, जो गुर्गा गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान विपन कुमार उर्फ टीटी के रूप में हुई है। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि दोनों गैंगस्टरों को अदालत में पेश कर उनका चार दिन का रिमांड ले लिया है। अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें