लालड़ू। गनपॉइंट पर हाइवे पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना रविवार को एनकाउंट में गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका साथ फरार हो गया था। काबू किए गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी थाना जुल्का (पटियाला) के रूप में हुई है। उसे डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। डेराबस्सी के डीएसपी विक्रम बराड़ ने बताया कि आरोपी को घोलूमाजरा के पास घूमते गिरफ्तार किया है।