फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु पकड़ने गई टीम के विरोध में आए पशु मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-71 में वीरवार को लावारिस पशुओं को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम और पशु मालिक एक बार फिर आमने-सामने आ गए। हालांकि मौके पर पुलिस कंट्रोल के मुलाजिम पहुंचे तो उन्हें देखते ही पशु मालिक वहां से खिसक लिए। इसके बाद नगर निगम की टीम पशुओं को पकड़ नगर निगम की गोशाला ले गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे पीसीआर के एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें फोन आया था कि सेक्टर-71 के कम्युनिटी सेंटर के सामने पशु पकड़ने आई नगर निगम की टीम का कुछ लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। लोगों नगर निगम की टीम के मुलाजिमों को पशु पकड़ने से रोक रहे हैं। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस टीम नगर निगम की टीम की सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंच गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार की दोपहर नगर निगम की टीम चीफ सेेनेटरी इंस्पेक्टर शाम लाल की अगुवाई में लावारिस पशुओं को पकड़ने गई थी। जब नगर निगम की टीम मटौर पहुंची तो मटौर के रहने वाले कुछ युवक भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने यहां पहुंचते ही पशु पकड़ने की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान युवक नगर निगम की टीम से उलझ गए, जबकि गांव के कुछ लोग नगर निगम की टीम के पक्ष में आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई तो पुलिस को देखकर पशु मालिक मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि कई दिनों से सेक्टर-70, 71 और गांव मटौर के लोग शिकायतें कर रहे थे। क्योंकि पशुओं की वजह से रोजाना लोगों को मुश्किल उठानी पड़ रही थी। जिसके बाद पशुओं को बुलाने के लिए उन्होंने टीम बुलाई थी। इस मौके नगर निगम की लावारिस पशुओं को पकड़ने वाली टीम के इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि लावारिस पशुओं के कारण इलाके में गंदगी फैलने के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसके बाद पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा गया।
बता दें कि लावारिस पशुओं के आतंक के मामले को अमर उजाला की ओर से भी गंभीरता से उठाया जा रहा है। बुधवार के अंक में लावारिस पशुओं के मामले को अमर उजाला ने गंभीरता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें