फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रांसफर से नाराज एमओ ने स्वास्थ्य मंत्री को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली सरकारी अस्पताल में एमओ पद पर तैनात एक डाॅक्टर ने अपने ही विभाग पर मानसिक तौर पर परेशान करने और जानबूझकर बार बार तबादला करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि या तो उनकी ड्यूटी बदली जाए या फिर उसे बर्खास्त कर दिया जाए। एमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वह जब से ढकोली अस्पताल में काम कर रहे हैं तब से अस्पताल के स्टाफ और डेराबस्सी के एसएमओ धरमिंदर सिंह की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनकी ड्यूटी जानबूझकर बार-बार बदल दी जाती है जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान हैं। अब भी जबरदस्ती उसकी ड्यूटी तीन महीने के लिए रोपड़ जेल के अस्पताल में लगा दी गई है जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान हैं। दिन की ड्यूटी के अलावा हफ्ते में छह दिन नाइट ड्यूटी लगाई जाती है। उन्होंने एसएमओ ढकोली और स्वास्थ्य मंत्री पंजाब को भी लिखित शिकायत कर ट्रांसफर रोकने की अपील की है।
विज्ञापन


कोट्स...
ट्रांसफर के मामले में हमारा कोई रोल नहीं है। हमें सिविल सर्जन की तरफ से आदेश आए थे। डॉ. राजेश अब हमारे पास आदेशों के मुताबिक ड्यूटी पर नहीं हैं उन्हें अब रोपड़ जेल में ड्यूटी देनी है। हमने उन्हें बोला था कि ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद भी अपनी शिकायत संबंधित अधिकारियों को कर सकते हैं लेकिन वह नहीं माने। -डॉ. पोमी चतरथ, एसएमओ, सिविल अस्पताल ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें