फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हदबंदी में शामिल न किए जाने पर भड़का गुस्सा, संघर्ष की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की हदबंदी बढ़ाने संबंधी जारी अधिसूचना को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। इस बार विरोध उन इलाकों से उठ रहा है जिन्हें निगम की सीमा में शामिल नहीं किया गया। बलौंगी, बड़माजरा, बल्लोमाजरा, टीडीआई सिटी, ग्रीन एनक्लेव के निवासियों ने इस निर्णय पर नाराजगी प्रकट की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से मोहाली शहर से जुड़े हैं। कामकाज, स्कूल-कॉलेज और बाजार सब मोहाली पर निर्भर हैं, फिर भी हदबंदी में उन्हें शामिल नहीं किया गया। टीडीआई सिटी की आरडब्ल्यूए के प्रधान संजीव सोनी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में निगम की सेवाओं की जरूरत है। यहां की सड़कें टूटी हुई हैं, सीवरेज अधूरा है। निगम क्षेत्र में आते तो विकास की उम्मीद थी, पर हमें फिर अनदेखा कर दिया गया। गांव बड़माजरा निवासी पवन कुमार ने बताया कि पहले उनको नगर निगम ने सपने दिखाते हुए उनके इलाके को नगर निगम में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पास कर भेजा था। अब इस प्रस्ताव को सरकार ने दरकिनार कर उनके इलाके को नोटिफिकेशन में से निकाल दिया गया है। जोकि की उनके साथ धोखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें