फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आंगनवाड़ी वर्कर्स 28 सितंबर से बंद करेंगी पोषण ट्रैकर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय न मिलने से नाराज, सरकार को अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। जुझारू आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर यूनियन पंजाब ने 28 सितंबर से पोषण ट्रैकर का काम पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है। जिला प्रधान बलजीत कौर रकौली की अगुवाई में हुई बैठक में वर्कर्स ने अप्रैल 2025 से मानदेय न मिलने पर रोष जताया।
विज्ञापन

बलजीत कौर ने बताया कि केंद्र सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स को 4500 रुपये और हेल्पर्स को 2250 रुपये देती है लेकिन पंजाब में आप सरकार के सत्ता में आने के बाद मानदेय समय पर नहीं मिला। इस बार अप्रैल 2025 से भुगतान पूरी तरह बंद है। यूनियन ने जिला प्रोग्राम अधिकारी अनिल कुमार को मांग पत्र सौंपकर चेतावनी दी कि यदि 28 सितंबर तक बजट जारी नहीं हुआ, तो पोषण ट्रैकर का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। बैठक में सीमा रानी, सर्बजीत कौर, सुरिंदर कौर, भूपिंदर कौर, जसवीर कौर आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें