फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंडर 12-14 कैटेगरी में अंगद सिंह ने सिंगल्स में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 11-12 अक्तूबर को ढेलपुर में आयोजित पंजाब स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में शाइनिंग स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में खिलाड़ियों ने कुल 10 से अधिक पदक जीतकर खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


अंडर-12 और अंडर-14 कैटेगरी में अंगद सिंह ने सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-16 में अशीष कुमार ने सिंगल्स और डबल्स दोनों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, वहीं कंवर वर्मा ने सिंगल्स में कांस्य पदक और आदी कुंद्रा ने गर्ल्स सिंगल्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। ओपन मिक्स्ड डबल्स में आदी कुंद्रा और अशीष कुंद्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर जीत का सिलसिला बढ़ाया।
50+ टीम इवेंट में आनंद गुप्ता और श्याम जगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 40+ सिंगल्स पुरुष वर्ग में श्याम जगत ने रजत और महिला वर्ग में सीडीआर सुपनीत के. ग्रेवाल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें