फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पार्किंग में खड़े वाहन को अनियंत्रित टाटा ऐस ने मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर रोड के एक हाउसिंग सोसाइटी में टाटा ऐस गोल्ड गाड़ी अनियंत्रित होकर पार्किंग में खड़ी कार से टकरा कर पलट गई। घटना के समय कार मालिक दंपती फ्लैट में मौजूद था। तेज धमाके की आवाज सुनकर वे तुरंत नीचे पहुंचे और नुकसान देखा। गनीमत यह रही कि हादसे के समय पार्किंग में आसपास कोई खड़ा नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

पीड़िता जम्मू-कश्मीर मूल की 25 वर्षीय महिला है। वह अपने पति के साथ सोसाइटी के फ्लैट में किराए पर रहती हैं। उसने आरोप लगाया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक जोरदार आवाज आई। बालकनी से नीचे देखा तो एक टाटा ऐस गोल्ड गाड़ी पलटी हुई थी। उसमें से तीन युवक बाहर निकल रहे थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। उनकी गाड़ी की टक्कर से पार्किंग में खड़ी टाटा नैक्सन कार को भारी नुकसान पहुंचा। जब कार मालिक ने मरम्मत का खर्च पता किया ताे एक लाख 8 हजार 850 रुपये बताया गया। दंपति ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जीरकपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें