मोहाली। फेज-7 निवासी बुजुर्ग महिला सुरिंदर कौर (मकान नंबर 580) ने पेड़ों की समय पर प्रूनिंग न होने पर नगर निगम मोहाली के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि उनके घर के साथ सेक्टर-61 चंडीगढ़ का ट्यूबवेल है, जिसके पास खड़े करीब छह पेड़ों की शाखाएं उनके घर की ओर बढ़ गई हैं। इसके अलावा घर के पीछे स्थित पार्क में भी बड़े पेड़ों की लंबे समय से प्रूनिंग नहीं हुई है। सुरिंदर कौर ने कहा कि कई बार पार्षद को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठंड के मौसम में धूप न मिलने से उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने नगर निगम से जल्द पेड़ों की प्रूनिंग करवाने की मांग की है।