फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। छत्त गांव के पास शताबगढ़ रोड पर बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलखान सिंह (62) निवासी गांव छत्त के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5 फरवरी को शाम करीब साढ़े तीन बजे हुक्म चंद अपने पिता मलखान सिंह के साथ बहन को डेराबस्सी छोड़कर गांव छत्त लौट रहे थे। हुक्म चंद मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि उनके पिता होंडा एक्टिवा पर आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

जब वे शताबगढ़ रोड पर पटवारियों की जमीन के पास पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में मलखान सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत निजी वाहन से जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चालक भी हादसे में गिर पड़ा था। उसने अपना नाम छवी कुमार निवासी गांव छत्त बताया। पुलिस के अनुसार मेडिकल सूचना के बाद मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें