फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरे ऑटो को सांड़ ने टक्कर मारकर पलटा, बाल-बाल बची मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। वार्ड नंबर-आठ में आतंक मचा रहे एक सांड़ ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मारकर पलट दिया। गनीमत रही कि इसमें एक मासूम बच्ची समेत बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। इतना ही नहीं, सांड ने गली में खड़े आठ मोटरसाइकिल और एक ऑल्टो कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सांड के आतंक से बचने के लिए लोगों ने घरों में दुबककर जान बचाई। मोहल्ला निवासी पवन कुमार, साहिल कुमार, दिनेश कुमार, गुरप्रीत सिंह आदि ने बताया कि वे शाम को घर में मौजूद थे और उनके मोटरसाइकिल और कार घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान एक सांड़ ने आते ही बुरी तरह आतंक मचा दिया और आठ मोटरसाइकिलों को सींग पर उठा-उठाकर पटक दिया। वहां से निकल रहे सवारियों से भरे एक ऑटो को भी अपना शिकार बनाते हुए उसे टक्कर मारकर पलट दिया। इसमें बैठी सवारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
वहीं लोगों ने सांड़ को भगाने के लिए घर की छतों से उसके ऊपर पानी फेंका तब करीब एक घंटे के बाद वहां से भगाया और राहत की सांस ली। इस दौरान लोग घरों में दुबके रहे। लोगों ने बताया कि शहर में लगातार संरक्षित पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी पशुओं के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है और बहुत से जख्मी हुए हैं। लोगों ने कहा इसके बाद भी नगर परिषद संरक्षित पशुओं के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शहर में दो गोशाला, फिर भी सड़कों पर संरक्षित पशु
शहर में पिछले लंबे समय से संरक्षित पशुओं की बढ़ती संख्या के चलते लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। संरक्षित पशु लोगों की जानमाल के लिए खतरा बने हुए हैं। लालड़ू में दो गोशाला हैं, लोगों से काऊ सेस भी वसूला जा रहा है, लेकिन फिर भी नगर परिषद संरक्षित पशुओं से छुटकारा दिलाने में नाकाम है।
कोट
कस्बे के वार्ड-8 की गलियों में एक सांड़ की ओर से आतंक मचाए जाने की सूचना सुबह से मिल रही है। इस संबंधी नगर परिषद के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। -पवन नारंग, पार्षद, वार्ड नंबर-8
कोट
कस्बे की एक गली में आतंक मचा रहे सांड़ की सूचना मिली है। यह भी पता चला है कि सांड ने वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। जल्द ही पटियाला से कैचर वाहन बुलाकर और डॉक्टरो की टीम की मदद से इस सांड को काबू कर लिया जाएगा। -गुलशन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, लालड़ू नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें