फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े एएसआई को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। विजिलेंस विभाग द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार थाना सिटी खरड़ के एएसआई हरजीत सिंह को खरड़ अदालत मे पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। जानकारी के मुताबिक दविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव पड़ोल ने थाना सिटी खरड़ में छह आरोपियों के खिलाफ 7 मार्च 2019 को मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में कथित आरोपी एएसआई हरजीत सिंह द्वारा शिकायतकर्ता पर दबाव डाला जा रहा था कि इस मामले के एक आरोपी मनप्रीत सिंह की जमानत न होने तथा केस की सही पैरवी करने के लिए उसे 10 हजार रुपये रिश्वत दे। उसने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने एएसआई हरजीत सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें