मोहाली। वीरवार को अमेय फाउंडेशन की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सेक्टर-70 में श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया। इस मौके फाउंडेशन की चेयरपर्सन व समाज सेविका आभा बंसल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी प्रेरणास्रोत है। आज हमें इनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।