फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव बैरियर पर 15 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, हूटर बजाती रही लेकिन नहीं मिला रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव बैरियर पर मंगलवार सुबह करीब 15 से 20 मिनट एक एंबुलेंस जाम में फंसी रही और वह हूटर बजाती रही लेकिन उसको आगे जाने का रास्ता तक नहीं मिला। ऊपर से इस रोड कई जगह बरसात के कारण गड्ढे बने हुए हैं जिस वजह से सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क के साइड में भी कच्चा रास्ता है जिसमें बरसात का पानी भरा रहता है। नयागांव बैरियर पर 200 मीटर के टुकड़े में रोजाना के भारी ट्रैफिक जाम के चलते इमरजेंसी में एंबुलेंस और स्कूल में बच्चे समय पर पहुंच पाते हैं। सुबह- शाम लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। वर्षों से लोग रोजाना ऐसे ही परेशान हो रहे हैं। इस तरफ पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रोड को चौड़ा किया जाए और स्थाई ट्रैफिक पुलिस भी लगाई जाए। हालांकि बीच-बीच में चंडीगढ़ पुलिस ट्रैफिक जाम खुलवाती है लेकिन कोई उचित समाधान नहीं है। इसका स्थाई तौर पर समाधान किया जाए।

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो

रोजाना सुबह स्कूल के बच्चों को और लोगों को अपने ऑफिस में जाने की जल्दी होती है लेकिन उनको जाम के कारण कोई रास्ता ही नहीं मिलता और लेट हो जाते हैं। प्रशासन से मांग है कि यहां जल्द से जल्द स्थाई तौर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। - एडवोकेट सतीश बालयान,नयागांव
विज्ञापन

प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं
एक एंबुलेंस का इमरजेंसी के दौरान भारी ट्रैफिक जाम में फंसना यह दर्शाता है कि प्रशासन ऐसी स्थिति को लेकर कितना तैयार है। रोजाना लोगों को इस बारी ट्रैफिक जाम से परेशानी उठानी पड़ती है लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। - राकेश धीमान, नयागांव

कब तक चलेगा ट्रै्फिक जाम
नयागांव बैरियर पर आखिर कब तक चलेगा इस प्रकार रोजाना का भारी ट्रैफिक जाम। इस रोड को चौड़ा कर एंट्री पॉइंटों पर ट्रैफिक लाइट लगाकर और स्थाई तौर पर ट्रैफिक पुलिस लगाना इसका समाधान है। प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द इस तरफ ध्यान दिया जाए।- गणेश शर्मा, नयागांव
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें