मोहाली। फेज-3ए स्थित खालसा कॉलेज में ‘रूकसत-2025’ फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें काॅलेज की अलग-अलग कक्षाओं के सीनियर विद्यार्थियों को कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों ने फेयरवेल दी। मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में बीसीए छठे सेमेस्टर की अमनप्रीत कौर को मिस फेयरवेल और बीबीए छठे सेमेस्टर के अनमोल सिंह को मिस्टर फेयरवेल का खिताब प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फेयरवेल मिस्टर हैंडसम और मिस चार्मिंग प्रतियोगिता दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।