फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर 76 से 80 के अलाटियों को मिल सकती है एनहांसमेंट में राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मोहाली। दो वर्षों से संघर्ष कर रही सेक्टर 76-80 के अलाॅटियों की एंटी एनहांसमेंट कमेटी अब गमाडा की ओर से दी जाने वाली करोड़ों की एन्हांसमेंट दर को कम करने व सेक्टर 76 से 80 के अलॉटियों को राहत प्रदान करने की संभावना जता रही है। इस संबंध में वीरवार को कमेटी के कनवीनर सुखदेव सिंह पटवारी, पार्षद सरबजीत सिंह समाना तथा कमेटी सदस्य राजीव वशिष्ट, जरनैल सिंह, सुखचैन सिंह, चरणजीत कौर तथा मेजर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में गमाडा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं। बैठकों में 824 रुपये प्रति मीटर कीमत कम करने पर सहमति बनी थी। इस समय सेक्टर 76 -80 के कुछ व्यक्तियों की ओर से गमाडा के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दायर करने के कारण 15 अक्तूबर 2024 को कमेटी तथा विधायक की सीए गमाडा के साथ एनहांसमेंट की रकम कम करने का समझौता सरकारी मंजूरी के लिए लेट हो गया है। अब हाईकोर्ट की ओर से मामले के निपटारे के बाद केस गमाडा ने सरकार को भेज दिए हैं। विधायक और कमेटी सदस्यों के साथ बैठकों में हुई चर्चा के अनुसार क्षेत्र के विधायक और कमेटी सदस्यों ने मूल्य वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मामला पुनर्विचार के लिए सरकार के पास भेज दिया गया है, जिस पर सरकार कभी भी निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें