फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गिल्को वैली में 60 की सड़क को 43 फीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गिल्को वैली सेक्टर-115 के निवासियों ने बिल्डर रंधीर सिंह (धीरा) और उसके सहयोगी रणजीत सिंह गिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 60 फुट चौड़ी मुख्य सड़क की चौड़ाई घटाकर लगभग 43 फुट कर दी है। यह सड़क गिल्को वैली को बाहरी क्षेत्रों और खरड़ रेलवे स्टेशन से जोड़ती है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। निवासियों का कहना है कि सड़क संकरी होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।निवासियों ने बताया कि प्लॉट खरीदते समय उन्हें 60 फुट चौड़ी सड़क का वादा किया गया था और यह स्वीकृत नक्शे में भी दर्ज है। लेकिन हाल ही में बिल्डर के कर्मचारियों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़क पर बर्म और सीमाएं खड़ी कर दीं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई। इसे उन्होंने कानून और स्वीकृत नक्शे की खुली उल्लंघन बताया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कानूनी मामलों के राज्य प्रमुख अभियंता बृजमोहन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर मोहाली कोमल मित्तल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डीसी ने आश्वासन दिया कि खरड़ प्रशासन से संबंधित रिपोर्ट और नक्शा मांगा जाएगा और स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निवासियों ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि सड़क की मूल चौड़ाई बहाल की जा सके और अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें