फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लॉटरी विभाग में घोटाले का आरोप, चन्नी ने की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर लॉटरी विभाग में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पहले लॉटरी कारोबार से सरकार को 200 करोड़ रुपये से अधिक आय होती थी। अब यह घटकर करीब 45 से 49 करोड़ रुपये रह गई है। चन्नी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कारोबार बढ़ने के बावजूद सरकारी खजाने की आय कम हुई है। उन्होंने इसे गंभीर जांच का विषय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार वर्षों से लॉटरी का संचालन निजी कंपनियों को टेंडर के माध्यम से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चन्नी ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग नामों से कंपनियां सामने आईं, लेकिन उनसे जुड़े लोग वही रहे। उन्होंने एक कंपनी को पहले करीब 80 करोड़ रुपये और बाद में नाम बदलकर उससे जुड़े लोगों को करीब 60 करोड़ रुपये का टेंडर दिए जाने का आरोप लगाया। चन्नी ने लॉटरी टिकटों की बिक्री और कर भुगतान में भी गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने एजेंटों के कमीशन को 20 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किए जाने का मुद्दा भी उठाया। लॉटरी एसोसिएशन पंजाब के प्रधान लक्की अशोक और सचिव विक्रम पाठक ने भी एजेंटों की समस्याओं पर चिंता जताई। मोरिंडा लॉटरी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी यही बात कही। चन्नी ने पिछले साढ़े चार वर्षों के टेंडर, कंपनियों की मालिकाना संरचना, टिकट बिक्री, कर और कमीशन की स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें