लालड़ू। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा की मोहाली ज़िला कमेटी ने पंजाब में प्रवासियों के पूर्ण बहिष्कार के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा पारित किए जा रहे प्रस्तावों की कड़ी निंदा की है। जिला कमेटी मोहाली की ओर से जारी एक प्रेस बयान में कॉमरेड श्याम लाल हैबतपुर, बलबीर सिंह मुसाफिर और चंद्रपाल लालड़ू ने कहा कि माकपा का मानना है देश का नागरिक अपनी आजीविका के लिए देश में कहीं भी आ-जा सकता है। प्रवासियों के बहिष्कार के फैसले से पंजाब के बाहर भी परिणाम हो सकते हैं।