फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पार्किंग में खड़ी कार के चारों टायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव खरड़ में रात के समय किसी ने पार्किंग में खड़ी कार के चारों टायर चोरी कर लिए। कार मालिक अमन दीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की थी। जब सुबह वह दफ्तर जाने लगे तो देखा कि बाहर खड़ी उनकी कार के चारों टायर गायब थे और कार को ईंटों के सहारे खड़ा किया हुआ था। उन्होंने बताया कि शातिर चोर एक गाड़ी में आए थे, जो कि एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस को फुटेज मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें