फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसएएस नगर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के सभी डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले की प्रमुख वित्तीय संस्था द एसएएस नगर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी जोन या सोसायटी से विरोधी उम्मीदवार सामने न आने के कारण सभी नौ सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर्स में लालड़ू जोन से रविंदर सिंह, डेराबस्सी जोन से जगप्रीत सिंह, जीरकपुर जोन से हज़ारा सिंह, गीगेमाजरा जोन से हरजीत सिंह, लांदड़ा जोन से दर्शन सिंह, पड़ौल जोन से मनदीप सिंह, कुराली से दलजीत सिंह तथा इंडस्ट्रियल सोसायटीज से सुखदेव सिंह पटवारी और सुरिंदर सिंह रोडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें