फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनावों में अकाली दल रचेगा इतिहास: बलौंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शिरोमणि अकाली दल के हलका खरड़ से अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी ने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में मिली शानदार जीत ने पंजाब की राजनीति में बदलाव के संकेत दे दिए हैं। आगामी नगर निगम, कौंसिल और पंचायत चुनावों में भी शिरोमणि अकाली दल जीत दर्ज कर इतिहास रचेगा। बलौंगी ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर शहरों की वार्डबंदी के नक्शे जारी नहीं कर रही और एतराज का समय निकलने के बावजूद स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही। वार्डबंदी के नक्शे जारी न करना सरकार की मंशा को दर्शाता है और इससे उम्मीदवारों में रोष है। सरकार को इन चुनावों में अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए वह सीधे तौर पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें