कुराली। नगर परिषद चुनाव के लिए अकाली दल ने शहर के 17 वार्ड में से 9 वार्ड के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से घोषित किए गए 9 उम्मीदवारों में 3 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। पार्टी के क्षेत्र इंचार्ज रणजीत सिंह ने बुधवार को यहां उम्मीदवारों का एलान करते हुए कहा कि वह इन चुनावों में जीत हासिल करेंगे और अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करेंगे। इन चुनावों में घोषित किए गए नामें में वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद गुरचरण सिंह राणा, वार्ड नंबर 3 से कर्मजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 6 से पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह ठाकुर, वार्ड नंबर 7 से कुलवंत कौर पूर्व पार्षद और उनके पति गुरमेल सिंह पाबला वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वार्ड नंबर 11 से अमनदीप सिंह बाबला, वार्ड नंबर 13 से नवनीत कौर पत्नी प्रीत महेंद्र सिंह विटा पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 15 से गगनदीप बंसल पत्नी प्रिंस बंसल, वार्ड नंबर 16 से स्वर्ण सिंह काला पूर्व पार्षद को उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है। नगर परिषद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए रणजीत सिंह गिल ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव निशान तकड़ी पर ही चुनाव लड़ेगी और अकाली दल तरफ से शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।