मोहाली। अकाली दल ने शुक्रवार को मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए पांच और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें वार्ड-15 से मनिंदर कौर, वार्ड-32 से कुशल शर्मा सोहन, वार्ड-33 से जसपाल कौर, वार्ड-40 से बलजिंदर सिंह और वार्ड-42 से गुरप्रीत सिंह सोनू को उम्मीदवार बनाया गया है। जिक्रयोग है कि इससे पहले पहली सूची में 28 उम्मीदवारों का एलान किया गया था। यह बगावत कर आजाद ग्रुप बनाकर चुनाव मैदान में उतरे, जबकि पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसके बाद अब यह तीसरी सूची जारी की गई है। इस अवसर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और चरणजीत सिंह बराड़ हाजिर रहे।