फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरटेल का केबल काट ले गए चोर, करीब 15 हजार लोगों का दिनभर बंद रहा इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मोहाली-भाखरपुर लिंक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा केबल काटकर चोरी किए जाने से क्षेत्र की दूरसंचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। देर रात से ही मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप रहीं, जिससे करीब 15 हजार लोगों और कारोबारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। थाना जीरकपुर ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारती एयरटेल में प्रबंधक सचिन सखियान, निवासी अमृतसर हाल आईटी पार्क चंडीगढ़, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 फरवरी 2026 की रात करीब 12:45 बजे नेटवर्क संचालन केंद्र से सूचना मिली कि मोहाली से भाखरपुर के बीच लिंक बंद हो गया है। करीब 1:15 बजे दोबारा सूचना मिली कि कई मोबाइल टावर और ब्रॉडबैंड कनेक्शन पूरी तरह ठप हो चुके हैं।
तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो जीरकपुर में ब्लिकट स्टोर के पास तथा बलटाना स्थित एक होटल के नजदीक मैनहोल में कई केबल तार कटे और चोरी पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार रात 1:15 बजे तक 66 मोबाइल टावर और 13,542 ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रभावित हो चुके थे।
विज्ञापन

घटना से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अरुण वर्मा ने बताया कि उनकी ऑनलाइन बैठक बीच में रुक गई। अजय गोयल का डिजिटल भुगतान कार्य बाधित हुआ, जबकि नेहा वर्मा ने कहा कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हुई।
शिकायत में आरोप लगाया है कि एक ड्राइवर ने यह वारदात की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, कंपनी ने क्षतिग्रस्त केबल बदलने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है ताकि सेवाएं जल्द बहाल की जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें