फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान पर खराब मौसम का असर, एयर इंडिया की दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द

Sun, 22 Dec 2019 02:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते शनिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द कर दी गई। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 463 दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए दिन में करीब 11 बजे उड़ान भरती है और दोपहर 12.10 पर चंडीगढ़ पहुंचती है। इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट संख्या 495 ढाई घंटे और विस्तारा की फ्लाइट संख्या 667 दो घंटे की देरी से आईं। एयरपोर्ट के पीआरओ ने बताया कि दूसरे स्टेशनों पर खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ आने और जाने वाली फ्लाइट्स के समय पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़-कुल्लू तीन जनवरी से रद्द
खराब मौसम को देखते हुए और लगातार कैंसिल हो रही चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट को एयर इंडिया ने तीन जनवरी से कैंसिल करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट 3 जनवरी से 26 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने करते हुए कहा कि यात्री इसकी टिकट ऑनलाइन व सिटी बुकिंग ऑफिस चंडीगढ़ से रद्द करा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें