फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 2026 में एम्स मोहाली को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एम्स मोहाली में वर्ष 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में भारी उन्नयन होने जा रहा है। संस्थान में कई विशेषज्ञ विभागों के लिए नवीनतम चिकित्सा उपकरण आने वाले हैं, जिनसे मरीजों के इलाज की गुणवत्ता में क्रांतिकारी सुधार होगा।
विज्ञापन



सर्जरी और गायनाकोलॉजी विभाग के लिए दो-दो 4के लैप्रोस्कोपिक सेट आएंगे, जिससे न्यूनतम आक्रामक सर्जरी अधिक सटीक हो सकेगी। ईएनटी विभाग को वीडियो निस्टागमोग्राफी सिस्टम और इंट्राऑपरेटिव नर्व मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेंगे। गायनाकोलॉजी में कॉलपोस्कोप से सर्वाइकल कैंसर की शीघ्र पहचान हो सकेगी।

इसके अलावा, सर्जरी विभाग में वेसल सीलिंग सिस्टम आएगा, जो रक्तस्राव को नियंत्रित करने में मदद करेगा। नेत्र विज्ञान विभाग फंडस कैमरा और आर्गन लेजर से लैस होगा, जिससे रेटिना संबंधी रोगों का उन्नत इलाज संभव होगा। संस्थान के बुनियादी ढांचे में भी बड़े बदलाव दिखेंगे। ऑपरेशन थियेटर को अपग्रेड किया जा रहा है। ब्लॉक-1 में 18 नए ओपीडी शुरू होंगे, जिससे मरीजों की भीड़ कम होगी। एक नया मॉर्चुअरी कॉम्प्लेक्स और जनरल स्टोर बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें