मोहाली। डॉ. बीआर अंबेडकर राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स मोहाली) ने सबसे बड़ा योग सत्र आयोजित करने के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब जीता है। इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के डॉ. सचिन खुल्लर द्वारा आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया गया, जिन्होंने प्रमाण पत्र प्रदान किया। डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती ने बताया कि 3,003 प्रतिभागियों के साथ एम्स मोहाली ने शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह गवर्नमेंट कॉलेज फेज 6 में इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया। इसमें पंजाब नर्सिंग काउंसिल और ट्राइसिटी के नर्सिंग कॉलेजों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस मौके स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव कुमार राहुल और डीसी मोहाली कोमल मित्तल विशेष तौर पर मौजूद रही। संवाद