मोहाली। एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद एआईजी आशीष कपूर की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के बाद जज ने उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने काआदेश दे दिया। जानकारी के मुताबिक पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) आशीष कपूर और एएसआई हरजिंदर सिंह को एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में 6 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान वह पठानकोट में चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट के तौर पर तैनात थे। विजिलेंस ने इस मामले में डीएसपी इंटेलिजेंस पवन कुमार को भी नामजद किया था।