मोहाली। आज जब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में आईआईटी गांधीनगर के एमटेक विद्यार्थियों की एक टीम ने दो ऐसी चिप डिजाइन की हैं, जो आम लोगों की जिंदगी से लेकर देश के अंतरिक्ष मिशनों में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
नैनोडीसी लैब में तैयार इन डिजाइनों का नेतृत्व प्रोफेसर जॉइस मेकी ने किया है। उनके साथ एमटेक विद्यार्थी तेजा प्रथिपति, चिंतामणि फड़के और पवन कुमार, पवन सुधर्शी, आफरीन और आश्रे सहित कुल 17 विद्यार्थियों ने मिलकर यह काम पूरा किया। ये दोनों चिप आईआईटी गांधीनगर की टीम ने शुक्रवार को मोहाली की एससीएल को हैंडओवर किया है। संवाद