फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर से गैस चुराते एजेंसी कर्मचारी रंगे हाथों पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। ड्रीम होम्स के पास स्थित गुरु नानक कॉलोनी खरड़ के कुछ निवासियों ने घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस चोरी करते एजेंसी के कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है। गुरु नानक कॉलोनी के लोगों ने घरेलू गैस सिलिंडर से लदी एक गाड़ी के पास से गैस की अधिक बदबू महसूस की। इस पर उन्होंने देखा कि गैस एजेंसी के कर्मचारी एक यंत्र की मदद से सिलिंडर से गैस निकाल रहे थे। यह देखकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। वहीं लोगों ने यह भी देखा कि इस गाड़ी की नंबर प्लेट जानबूझ कर खराब की हुई थी, जिससे नंबर की पहचान न हो सके। इस पर गाड़ी के मालिक का नाम भी नहीं लिखा था। लेकिन जो एजेंसी कर्मचारी सिलिंडर से गैस चोरी कर रहे थे, उनके पास गैस एजेंसी की स्लिप थी। यह देख कॉलोनी के लोगों ने कर्मचारियों की करतूत की वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई। कॉलोनीवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गैस सिलिंडर एक महीना भी नहीं चलता, इस बात की लोग अकसर शिकायत करते रहते हैं। लोगों ने इसकी जानकारी खरड़ के एसडीएम हिमांशु जैन को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें