जीरकपुर। अग्रवाल वैश्य समाज जीरकपुर के अध्यक्ष कृष्ण गर्ग कि अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें जीरकपुर के समाजसेवी लोगों ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज जीरकपुर ने रविवार 1 मार्च को होली मिलन समारोह करवाने का निर्णय लिया है। इसमें सभी सदस्यों ने एक मुश्त हामी भरकर सहमति जताई है। पंजाब प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल ने उपरोक्त सऺंस्था में ज्यादा से ज्यादा सऺंख्या में सदस्यों को जुड़ो ओर जोड़ो की अपील की। कृष्ण गर्ग ने कहा कि निकट भविष्य में सभी प्रकार के सामाजिक कार्यों और 36 बिरादरी की सेवा करेंगे। कृष्ण गर्ग ने अग्रवाल वैश्य समाज जीरकपुर की इस बैठक में आनंद गुप्ता, सतीश गर्ग, विजय गर्ग, जितेंद्र मित्तल, हरिओम सिंगला, कृष्ण कुमार गोयल, अशोक सिंगला, राज कुमार गर्ग, भारत भूषण गर्ग, मनोहर लाल सिंगला, गोपाल, राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।