फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने से मना करने के बावजूद नहीं मानने पर पार्षद ने घर में डाला कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने से मना करने के बावजूद नहीं मानने पर पार्षद ने कूड़ा उठाकर संबंधित महिला के घर के अंदर फेंक दिया। वार्ड-19 के इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद रजिंदर सिंह राजा विवादों में घिर गए हैं। पार्षद पर एक महिला के घर के अंदर कूड़े का लिफाफा फेंकने और इसके बाद महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने पार्षद की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। जबकि पार्षद रजिंदर सिंह राजा का कहना है कि संबंधित परिवार की ओर से खाली प्लॉट में कूड़ा फेंका जा रहा था। उनका आरोप है कि परिवार को कई बार कूड़ा खाली प्लॉट में नहीं फेंकने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद वहां कूड़ा डाला जा रहा था। पार्षद के मुताबिक, जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने कूड़ा फेंकने वाले परिवार का पता लगाया और कूड़े का लिफाफा उनके घर के अंदर फेंक दिया।
कांग्रेस ने उठाए महिला सम्मान पर सवाल
मामले को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें सम्मान देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जीरकपुर में आप के पार्षद पर महिला के घर में कूड़ा फेंकने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि यदि किसी परिवार की ओर से सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा था तो नगर परिषद के पास कार्रवाई के लिए नियम और प्रावधान मौजूद हैं। किसी महिला के घर में कूड़ा फेंकना और उसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना उचित तरीका नहीं है। कांग्रेस ने मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पार्षद द्वारा इस तरह कूड़ा उठाकर किसी के घर के अंदर फेंकना उचित नहीं है। अगर किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा था तो इसकी शिकायत नगर परिषद या संबंधित अधिकारियों से करनी चाहिए थी। जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद को खुद नियमों का पालन करते हुए लोगों के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए। -हर्ष ऋषि, ब्लॉक प्रधान, ब्लॉक प्रधान, जीरकपुर कांग्रेस।

मेरे वार्ड में एक परिवार द्वारा खाली प्लॉट में लगातार कूड़ा फेंका जा रहा था। परिवार को कई बार ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मैंने उन्हें सबक सिखाने के लिए कूड़ा उठाकर उनके घर के अंदर डाल दिया। मेरा मकसद लोगों को यह समझाना था कि जिस तरह वे अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह आसपास का क्षेत्र भी साफ रखना उनकी जिम्मेदारी है। -रजिंदर सिंह राजा, पार्षद, आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन

यह तरीका गलत है। अगर किसी व्यक्ति की ओर से सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंका गया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा सकता है। लेकिन किसी के घर के अंदर कूड़ा फेंकना या गिराना उचित नहीं है। कूड़ा फेंकने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। -रंजीत कुमार, इंस्पेक्टर, सैनिटेशन ब्रांच, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें